{"_id":"69eabbff4f057995310322e9","slug":"there-is-public-outrage-over-the-oppositions-resistance-to-womens-reservation-mp-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1034-157061-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण का विपक्ष के विरोध के प्रति लोगों में है आक्रोश : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षण का विपक्ष के विरोध के प्रति लोगों में है आक्रोश : सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को सांसद जगदंबिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन हुआ। रैली शहर के बीएसए ग्राउंड से नगर पालिका कार्यालय तक निकाली गई।
रैली के दौरान महिलाएं व अन्य हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की अपनी मांग को लेकर नारी शक्ति जिंदाबाद और महिला अधिकार हमारा अधिकार की नारेबाजी कर रहे थे। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नारी शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक विधेयक को गंभीरता से आगे बढ़ाया। इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में तीन दिनों तक विशेष सत्र का संचालन किया गया तथा विपक्ष के सभी दलों से सहयोग की अपील भी की गई।
इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के सदस्यों की ओर से इस विधेयक का विरोध किया गया, जिसके कारण यह पारित नहीं हो सका। सांसद ने कहा कि यह विषय केवल एक विधेयक का नहीं बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ है। कहा कि विपक्ष के इस निर्णय से देशभर की महिलाओं में व्यापक आक्रोश है।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, उसका नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल, शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, राजेंद्र पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, जयवर्धन तिवारी, दिलीप सिंह व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X