सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves broke into the house and made off with 2.5 lakh in cash and jewelry.

Kushinagar News: घर का ताला तोड़ चोर ले उड़े ढाई लाख नकदी और गहने

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and made off with 2.5 lakh in cash and jewelry.
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभीरिया गांव के जानकीनगर में बृहस्पतिवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ढाई लाख रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।

गांव निवासी अशोक कुशवाहा भोजन करने के बाद परिवार के साथ छत पर सोने चले गए थे। देर रात चोर पीछे के रास्ते घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गए। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed