सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves entered the house through the roof, stole jewelery and cash worth Rs 4 lakh

Kushinagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, चार लाख के जेवर व नकदी ले उड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof, stole jewelery and cash worth Rs 4 lakh
विज्ञापन
जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र के बेइली गांव में छत के रास्ते घर में घुसकर चोर चार लाख रुपये के जेवर और नकदी ले उड़े। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।


बेइली गांव निवासी बिचंडी ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह बरामदे में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य कमरों में सोए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब नींद खुली तो घर के अंदर की खिड़की का दरवाजा खुला मिला। परिजनों ने बाहर निकलकर देखा तो घर से करीब 200 मीटर दूर बक्से और अटैचियां खुली अवस्था में पड़ी थीं। जांच करने पर पता चला कि अटैची में रखे 25 हजार रुपये और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि चोर घर के पीछे की दीवार के सहारे छत पर चढ़े और जीने के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद उन्होंने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर नकदी एवं जेवर चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही चौरा खास पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में तमकुहीराज के क्षेत्राधिकारी जयंत कुमार यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तथा पुलिस को शीघ्र घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। सीओ जयंत कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed