फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three personnel were found absent; show-cause notices have been issued.

Kushinagar News: तीन जवान गैरहाजिर मिले, कारण बताओ नोटिस जारी

Sun, 09 Aug 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three personnel were found absent; show-cause notices have been issued.
खड्डा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को विकासखंड खड्डा में पीआरडी जवानों की मासिक रिफ्रेशर परेड आयोजित की गई। इसमें जवानों को अनुशासन, वर्दी, टर्नआउट और ड्रिल के निर्धारित मानकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


परेड के दौरान बीओ पीआरडी ऋषिकेश यादव ने जवानों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सेवा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित मानकों के अनुसार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। कहा कि नियमित रिफ्रेशर परेड का उद्देश्य जवानों को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के साथ कार्यकुशलता और अनुशासन को मजबूत करना है। इस दौरान पीआरडी जवान नरसिंह प्रसाद, नाथू गुप्ता और रामअवध शर्मा अनुपस्थित मिले। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीनों जवानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परेड का संचालन पीआरडी जवान दिलीप कुमार भारती ने किया। इस दौरान ब्लॉक कमांडर आनंद तिवारी के अलावा विशुन दयाल, महेंद्र, टीपू यादव, देवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद, अनिरुद्ध शर्मा, राजकिशोर, बाबूलाल, सरवन, प्रभुनाथ, अरविंद, रामपरीखन और राजवंशी यादव समेत अन्य जवान मौजूद रहे। समापन के बाद उपस्थित जवानों को जलपान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed