फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformer burnt out in Sonwal; power supply to 100 homes disrupted for 24 hours.

Kushinagar News: सोनवल में ट्रांसफाॅर्मर जला, 24 घंटे से 100 घरों की बिजली गुल

Wed, 15 Jul 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt out in Sonwal; power supply to 100 homes disrupted for 24 hours.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा बिजली उपकेंद्र से जुड़े सोनवल गांव में सोमवार शाम 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। गांव के 100 से अधिक घरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मंगलवार की शाम तक भी नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया जा सका। इससे ग्रामीणों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। अधिकांश घरों में मोटर से पानी की आपूर्ति होती है। बिजली न होने से लोगों को हैंडपंप और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सोमवार पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे लोगों का एक-दूसरे से संपर्क भी प्रभावित हो गया है। घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। बिजली आधारित सभी घरेलू कार्य पूरी तरह ठप हैं। दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण रितेश श्रीवास्तव, संतोष यादव, अमित गुप्ता, आबिद अली, कैलाश प्रजापति, अंटू पांडेय, गोलू उपाध्याय सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन दिया जा रहा है।


ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अवर अभियंता पीएन कश्यप ने बताया कि देर शाम तक नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

अवर अभियंता पीएन कश्यप ने बताया कि देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed