सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformers blew up in the intense heat of April, causing power cuts.

Kushinagar News: अप्रैल में भीषण गर्मी में फुंके ट्रांसफाॅर्मर झेलनी पड़ रही बिजली कटौती की मार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Transformers blew up in the intense heat of April, causing power cuts.
कसया में संचालित कार्यशाला में खराब पड़े ट्रांसफार्मर।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बीते अप्रैल महीने में भीषण गर्मी के साथ बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ा तो उसका असर ट्रांसफाॅर्मरों पर साफ दिखाई दिया। ओवर लोड के कारण करीब 30 दिन में 150 ट्रांसफाॅर्मर फुंके थे।
Trending Videos

हालात यह था कि प्रतिदिन औसतन चार से छह ट्रांसफाॅर्मर खराब हो रहे थे। जिससे विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। जबकि यह फुंकने का आकड़ा जनवरी महीने में करीब 45 से 46 ट्रांसफार्मर ही रहा।ऐसे में गर्मी बढ़ते ही अप्रैल महीने में फुंकने के मामले बढ़कर तीन गुना तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते अप्रैल महीने में जब पारा 40 डिग्री को पार किया तो शहर से देहात तक घरों में पंखे,कूलर,एसी और फ्रिज जैसे उपकरणों को उपयोग बढ़ने से लोड में वृद्धि हो गई। तेज धूप और बढ़े दबाव के चलते ट्रांसफाॅर्मर फुंकते रहे। इससे शहर से लेकर देहात तक अघोषित बिजली कटौती विभाग की तरफ से किया जा रहा था।
आपूर्ति बाधित होने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा था। लोगों को घरेलू कार्यों में परेशानी उठानी पड़ी।
गौरतलब है कि ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए कसया में वर्कशॉप संचालित है। यहां फुंके ट्रांसफार्मरों को मरम्मत के बाद ठीक कर दोबारा संंबंधित क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। हालांकि ट्रांसफार्मरों के जलने के बाद उसे मरम्मत कर बदलने में लगने वाले समय लोगों की मुश्किलें बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed