{"_id":"69c991ca694b96cd0e02d7bf","slug":"two-accused-arrested-in-fraud-case-involving-kushinagar-grain-trader-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148285-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर के गल्ला कारोबारी से ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर के गल्ला कारोबारी से ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए कुशीनगर के गल्ला कारोबारी से ठगी के आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कुशीनगर के गल्ला कारोबारी से ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने सोना देने के नाम पर कारोबारी से आठ लाख रुपये ठगे थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक खलीलाबाद कोतवाली में यूपी-112 पर तैनात होमगार्ड है, जबकि दूसरा बस्ती का निवासी है।
एसपी संदीप कुमार मीना ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में वारदात का खुलासा किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। एसपी ने बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद में गल्ला व्यवसायी सन्नी कुमार गुप्ता निवासी खड्डा, कुशीनगर ने तहरीर दी कि 23 मार्च को चार व्यक्तियों ने नकली सोना देकर आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। तहरीर के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
मामले के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे व प्रभारी निरीक्षक एसओजी अजय सिंह व प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह की संयुक्त टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए ठगी व धोखाधड़ी कर आठ लाख रुपये हड़पने के मामले में शामिल आरोपी प्रदीप कुमार राव (47) निवासी लोहदर, थाना मुंडेरवा, बस्ती को पकड़ा। वह वर्तमान में महराजगंज के नौतनवा बाईपास व्हाइट हाउस मैरिज हाल के बगल में किराए पर रहता था। इसके साथ ही संजय चौधरी निवासी बैरमपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद (42) (होमगार्ड) को नेशनल हाईवे कांटे चौकी क्षेत्र के एक हाॅस्पिटल निकट डड़वा नहर तिराहा के पास से 8 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल, दो पीली धातु का बिस्कुट वजन करीब 200 ग्राम, एक सेट वर्दी, बेल्ट व नेम प्लेट, एक आधार कार्ड व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। इस बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में धारा की बढ़ोतरी की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
-
23 मार्च को गल्ला व्यापारी से की थी बात
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई तो प्रदीप कुमार राव ने बताया कि 23 मार्च को उसने नेपाल से मुन्ना बनकर मोबाइल से बात कर सन्नी कुमार गुप्ता निवासी खड्डा कुशीनगर को सोने का बिस्किट देने के लिए बुलाया था। नेपाल का मुन्ना सन्नी की दुकान पर आता-जाता था, जिससे प्रदीप पूर्व से परिचित था। प्रदीप से बातचीत के बाद सन्नी कुर्थिया पेट्रोल पंप के दक्षिण पोखरा के बगल में आए, जिनसे नकली सोने का बिस्किट देकर आठ लाख रुपये ले लिया। इस बीच प्रदीप का सहयोगी संजय चौधरी वर्दी में मौके पर पहुंचा और आठ लाख रुपये बैग सहित प्रदीप को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लेकर चले गए। रुपये उन लोगों ने सुरक्षित स्थान पर रख दिया तथा संजय चौधरी ड्यूटी करने लगे। इसी बीच अखबारों से सूचना मिली कि सन्नी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस जानकारी के बाद वह रुपये लेकर नौतनवा जा रहे थे, और पुलिस ने रविवार को डड़वा नहर तिराहा के पास से उन्हें पकड़ लिया।
Trending Videos