{"_id":"69f269105b8570be2b083ee1","slug":"two-motorcycles-loaded-with-600-liters-of-diesel-seized-no-fir-registered-even-after-three-days-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158948-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 600 लीटर डीजल से भरी दो बाइक पकड़ी, तीन दिन बाद भी प्राथमिकी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 600 लीटर डीजल से भरी दो बाइक पकड़ी, तीन दिन बाद भी प्राथमिकी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के जटहा बाजार थाना के कटाई भरपुरवा गांव में रविवार देर रात ग्रामीणों ने करीब 600 लीटर डीजल समेत दो बाइकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि डीजल बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने डीजल और बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, लेकिन बुधवार देर शाम तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात दो युवक बाइक पर गैलन में डीजल भरकर बिहार की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने पीछा कर कटाई भरपुरवा गांव के पास रेता क्षेत्र में दोनों बाइकों को पकड़ लिया। जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों और डीजल को सीज कर दिया तथा पूर्ति विभाग को सूचना दी। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और जांच-पड़ताल की।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आम लोगों को जरूरत के मुताबिक डीजल-पेट्रोल नहीं मिल रहा है, जबकि पेट्रोल पंप संचालक कालाबाजारी कर डीजल बाहर भेज रहे हैं। उन्होंने संबंधित पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के तीन दिन बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। पूर्ति निरीक्षक अमरजीत वर्मा ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को भेज दी गई है। निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos