सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Under 'Mission Shakti', female students visited a bank and a Community Health Centre (CHC).

Kushinagar News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने बैंक व सीएचसी का किया भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Under 'Mission Shakti', female students visited a bank and a Community Health Centre (CHC).
कंपोजिट विद्यालय कसया के छात्राओं को यूनियन बैंक में लेन देन की जानकारी देते मैनेजर।
विज्ञापन
कसया। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति के तहत सोमवार को कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कसया की छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने यूनियन बैंक कसया और सीएचसी कसया का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।
Trending Videos

भ्रमण के दौरान जूनियर कक्षाओं की छात्राओं ने बैंक में लेन-देन की प्रक्रिया को समझा और बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सीएचसी प्रभारी मार्कण्डेय चतुर्वेदी से छात्राओं ने प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जाना। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की शिक्षिकाएं कल्पना सिंह और निशू विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अदिति, नंदनी, महक, रेखा, कुलसुम, कृतज्ञा, आकृति, पूजा, अंकिता, ज्योति, करिश्मा, महिमा, मान्या, सौम्या, अल्का सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed