सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uproar at Salemgarh Toll Plaza; youths beat up employees.

Kushinagar News: सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बवाल युवकों ने कर्मचारियों को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Salemgarh Toll Plaza; youths beat up employees.
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर सोमवार की रात कार सवार युवकों ने टोलकर्मियों की पिटाई कर जबरन बैरियर स्टैंड हटाकर कार निकाल ली। धमकी देते हुए युवक चले गए। युवकों का दबंगई का घटनाक्रम सीसी टीवी में कैद है। टोल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।

सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर सोमवार को दिन में करीब 10 लोग मैनेजर कार्यालय मेें पहुंचे और वर्करों को धमकाया कि वे यहां टोल नहीं चलने देंगे और चले गए। शाम करीब 7:40 बजे एक कार टोल प्लाजा पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार दो युवक टोल बूथ में घुस गए और टोलकर्मी से उलझ गए। इसी दौरान दूसरे युवक ने जबरन बैरियर स्टैंड खोलकर वाहन निकाल लिया। विरोध करने पर हाथापाई की।
विज्ञापन

उसके आधे घंटे बाद 10 से 12 लोग दोबारा टोल प्लाजा पहुंचे और बूथ में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। एक कर्मचारी के सिर और शरीर पर चोटें आईं। मारपीट से टोलकर्मी सहम गए। इसके चलते करीब 45 मिनट तक टोल संचालन भी बाधित रहा।
टोल प्रबंधक सुधीर कुमार ने प्रियांशु राय, मुकुल राय, प्रिंस ठाकुराई, भानु राय, अर्पित राय और अनुज राय समेत 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed