{"_id":"69f7b8a8da2f0dc9370dd86f","slug":"urea-is-available-at-shops-yet-farmers-are-unable-to-obtain-it-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-159166-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकानों पर उपलब्ध फिर भी किसानों को नहीं मिल रहा यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकानों पर उपलब्ध फिर भी किसानों को नहीं मिल रहा यूरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में यूरिया की किल्लत उत्पन्न होने लगी है। किसानों का आरोप है कि दुकानों पर यूरिया की उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को नहीं दिया जा रहा है।
किसानों ने कहा कि अधिकांश सहकारी समितियां बंद रहती हैं। वहीं, ढोलहा, पड़री मेहदिया, क्रांति चौराहा आदि केंद्रों पर उर्वकर केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध होने के बाद नहीं मिल रहा। बिहारी छपरा निवासी विजय कुमार मिश्रा, बलुवही निवासी किसान सुधीर पांडेय, शंभुलाल कुशवाहा, देवतहा बाली निवासी सिरी कुशवाहा, रायपुर खोपा निवासी धनेश चौहान, सिरसिया निवासी सुभाष चौधरी, रामहरि साहनी, नथुनी प्रजापति, दिनेश्वर गोविंद राव, बिहारी छपरा निवासी महादेव कुशवाहा, खजुरी निवासी ऋषि गुप्ता, बदन गुप्ता आदि ने बताया कि सुशील कुमार उपाध्याय की उर्वरक की दुकान खुली थी। दुकान में यूरिया उपलब्ध भी थी, लेकिन वितरण नहीं किया गया।
दुकानदार ने किसानों को बताया कि कृषि विभाग की ओर से उन्हें नोटिस मिली है। उसमें खाद वितरण पर रोक लगाई गई है। रोक हटने के बाद ही खाद का वितरण किया जाएगा। वहीं किसानों का आरोप है कि दुकान पर यूरिया भी रहा है, तो एक बोरी के साथ दो पैकेट कैल्सियम या जाइम लेने को मजबूर किया रहा है। इससे एक बोरी यूरिया की कीमत 600 से अधिक पड़ जा रहा है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने बताया कि जिले में यूरिया की कमी नहीं है।
Trending Videos