सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Vaccination for the prevention of uterine cancer has begun.

Kushinagar News: गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Vaccination for the prevention of uterine cancer has begun.
देवतहाँ सीएचसी पर टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के देवतहां सीएचसी पर सोमवार को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। पहले दिन तीन बालिकाओं को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाते हुए कुल 300 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
Trending Videos

स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को इस अभियान के तहत नि:शुल्क टीका लगाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत वर्मा ने बताया कि गर्भाशय कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है, जिससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिन में कम संख्या में लाभार्थी पहुंचे, लेकिन जागरूकता बढ़ने के साथ संख्या में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सक डॉ विनिशा सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आएं, ताकि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सके। साथ ही लोगों से अन्य अभिभावकों को भी जागरूक करने का आग्रह किया गया।
कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण को लेकर पूरी तरह तैयार है और आने वाले दिनों में लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक बालिकाओं को कवर करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा, जब तक निर्धारित संख्या पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed