{"_id":"69c194ac513a96c03b0fb03d","slug":"winning-athletes-of-sports-competitions-awarded-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156834-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
पडरौना जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागीसंवाद
विज्ञापन
पडरौना। शहर के बीआरसी परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्राथमिक और जूनियर स्तर के बालक और बालिका वर्ग की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी आदि खेल का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
सबसे पहले बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक स्तर पर हुई 50 मीटर की दौड़ में अरबाज अंसारी प्रथम, शिव चौहान द्वितीय और सतीश गौड़ तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग में नाजरीन खातून ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय व मंजिली ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर पर हुई 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में प्रिंस यादव प्रथम, अभय पटेल द्वितीय, निखिल तृतीय और बालिका वर्ग में प्रतिमा प्रथम, नाजरीन खातून द्वितीय, कृति तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके बाद हुई जूनियर स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कसया तहसील विजेता व हाटा तहसील उपविजेता रही, जबकि बालक वर्ग में कसया तहसील विजेता व कप्तानगंज तहसील उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में हाटा तहसील विजेता व खड्डा तहसील उपविजेता रही, जबकि बालक वर्ग में पडरौना तहसील विजेता व कसया तहसील उपविजेता रही। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल ओर शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। खेल प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र व जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका ने किया।
इसके पहले सदर विधायक मनीष जायसवाल ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर विद्यार्थियों के भीतर सर्वांगीण विकास की नर्सरी होती है। इसलिए यहां पढ़ाई के साथ अन्य गैर शैक्षिक गतिविधियां आयोजित होती हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने से विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इसलिए इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल होना चाहिए।
इस दौरान सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, विशुनपुरा बीईओ जयंत भारती, नगर बीईओ अमित चौहान, शंकर दयाल पाठक, नित्यानंद चतुर्वेदी, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश कुमार सिंह, पवन कुमार, अजय कुमार, पंकज कुमार, अमरेंद्र सिंह, सूफियान, विनीत, अरुण, कुलदीप, हिमांशु, रामायण, रविंद्र नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
Trending Videos