सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women internet users double, and they also have a say in household decisions.

Kushinagar News: दोगुनी हुईं इंटरनेट उपयोगकर्ता महिलाएं, घर के निर्णय में भी दबदबा

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Women internet users double, and they also have a say in household decisions.
विज्ञापन
पडरौना। जिले में महिलाओं की डिजिटल पहुंच तेजी से बढ़ी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के ताजा आंकड़ों के अनुसार एक वर्ष में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। वहीं, घर के निर्णय लेने में भी महिलाओं की दबदबा बढ़ा है।

एनएफएचएस-5 में जहां केवल 25 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का उपयोग करती थीं, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 40-50 प्रतिशत पहुंच गया है। एनएफएचएस-6 की रिपोर्ट मई में जारी हुई है, जबकि एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट मई 2022 में जारी हुई थी। सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि इंटरनेट के साथ-साथ महिलाओं की वित्तीय और सामाजिक भागीदारी में भी सुधार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खाते का स्वयं संचालन करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 78 प्रतिशत से बढ़कर करीब 90 प्रतिशत हो गया है। मोबाइल फोन का उपयोग करने वाली महिलाओं की संख्या भी 45 प्रतिशत से बढ़कर करीब 60 प्रतिशत पहुंच गई है। आंकड़ बताते हैं कि महिलाएं अब आर्थिक और डिजिटल दोनों स्तरों पर अधिक आत्मनिर्भर हो रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से भी राहत भरी तस्वीर सामने आई है। इसी प्रकार घरेलू निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी में महिलाओं का दबदबा बढ़ा है। अब 80 प्रतिशत महिलाएं घरेलू निर्णय में सीधे तौर पर भागीदारी निभा रही हैं।
विज्ञापन


0

इंटरनेट मनोरंजन के साथ ही सशक्तीकरण का माध्यम है। समय के साथ महिलाओं में इंटरनेट का उपयोग बढ़ा है। वे अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो रही हैं। आने वाले दिनों में और अधिक सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। -डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग, उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना।

000000

समाज में तेजी से बदलाव हो रहा है। पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी हर क्षेत्र में बढ़ी है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं घर में अधिक समय देती हैं। ऐसे में घर में क्या होना चाहिए? इसकी महिलाओं को जानकारी रहती है। इसलिए महिलाओं का निर्णय परिवार के विकास को गति देगा। यह बदलाव समाज को तेजी के साथ आगे ले जाएगा। - प्रोफेसर सीमा त्रिपाठी, मनोविज्ञान विभाग, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed