{"_id":"691a3210ff80a7b4010d8d9e","slug":"women-made-aware-about-safety-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-149073-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी केशव कुमार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम ने व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।
टीमें गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को प्राथमिकता के आधार पर जागरूक कर रही हैं। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से चौपालों का आयोजन किया गया। जहां शक्ति दीदी के रूप में टीम की महिला कर्मी उनसे संवाद स्थापित कर सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया हैं।
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। जिसमें पावर लाइन 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन आदि नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों, सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों तथा महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए।
Trending Videos