सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women sensitized regarding safety.

Kushinagar News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Women sensitized regarding safety.
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के पकड़ी पंचायत भवन में मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों की जानकारी देना था।
Trending Videos

सास-बहू सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें स्वावलंबन के बारे में बताया गया। पुलिस हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। सरकार की आेर से महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई प्रमोद कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल हर्षिता यादव ने महिलाओं को समाज की शक्ति बताया। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जानकारी दी गई।
सास-बहू सम्मेलन के दाैरान महिलाओं का आत्मरक्षा के तरीके बताए गए और उन्हें साहस के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इस मौके पर कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, देवेंद्र कुमार यादव, मनोज कुमार, रामनिवास भार्गव, ग्राम प्रधान शर्मिला सिंह, वंदना चौधरी, दीपिका पटेल, उर्मिला, गुलइचा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed