{"_id":"69efcfbe8981b2f40208a2bb","slug":"young-man-who-came-from-abroad-to-attend-brothers-wedding-dies-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158811-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाई की शादी में शामिल होने विदेश से आए युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाई की शादी में शामिल होने विदेश से आए युवक की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
मृतक अमर नाथ चौहान की फाइल फोटो ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौरा बाजार। भाई की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से रविवार की दोपहर मधुरिया टोला चौहान पट्टी आया युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर ग्राम मधुरिया टोला चौहान पट्टी के सामने उसी गांव के निवासी अमरनाथ चौहान पुत्र शंकर चौहान (25) रविवार को दोपहर विदेश से घर पहुंचा था। शाम को बाइक से कहीं जाने के लिए निकला था। हाईवे पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भी सुधार नहीं होने पर परिजन उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
अमर नाथ चौहान अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने आया था। तीन मई को छोटे भाई का तिलक और पांच मई को शादी होने वाली थी। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X