{"_id":"6a384a3eb551f463aa0b0e60","slug":"youth-dies-by-drowning-in-canal-two-children-lose-their-father-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162271-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नहर में डूबने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नहर में डूबने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना/पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ स्थित देसी शराब भट्ठी के सामने नहर में रविवार दोपहर नेबुआ निवासी श्रवण राजभर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नेबुआ निवासी श्रवण राजभर (35) पुत्र नागेश्वर राजभर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक श्रवण रविवार दोपहर देसी शराब भट्ठी से निकलने के बाद नहर में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह नहर में लगे पाइप में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। आशंका जताई गई की काफी देर तक पानी में फंसे रहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक मणिन्द्र कुमार ने पुलिसकर्मियों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रवण राजभर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति का कहना हैं कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।