सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   10 lives would not have been lost if there was better transport: Anand

बेहतर परिवहन होता तो नहीं जातीं 10 जानें : आनंद

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
10 lives would not have been lost if there was better transport: Anand
धौरहरा सांसद आनंद सिंह भदौरिया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत के मामले में धौरहरा सांसद आनंद सिंह भदौरिया ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर परिवहन व्यवस्था न होने के कारण लोग मजबूरी में मैजिक और छोटे वाहनों में सफर करते हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं।

सांसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के भी कुछ लोगों की हादसे में मौत हुई है। यदि परिवहन की समुचित व्यवस्था होती तो लोग क्षमता से अधिक सवारियां ढोने वाले वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर नहीं होते। उन्होंने कहा कि जुलाई में होने वाले संसद सत्र में वह यह मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद सिंह भदौरिया ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की जाएगी। उनका कहना था कि इसी मार्ग पर एक महीने के भीतर 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों के बाद केवल शोक जताना ही बाकी रह जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos

------------
हादसे रोकने के लिए लोगों को भी हों जागरूक : एआरटीओ
लखीमपुर खीरी। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए विभागीय कार्रवाई के साथ लोगों को भी जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में लोग ई-रिक्शा, मैजिक और बसों में क्षमता से अधिक सवार होने लगते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। एआरटीओ ने कहा कि यदि वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां हों तो लोगों को दूसरे वाहन का इंतजार करना चाहिए। वाहन चालकों को भी चेतावनी दी कि रुपये के लालच में जरूरत से ज्यादा सवारियां बैठाना हादसों की बड़ी वजह बन रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed