सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Post about smuggled goods being kept at Forest Department office goes viral

Lakhimpur Kheri News: वन विभाग कार्यालय पर तस्करी का सामान रखे जाने की पोस्ट वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Post about smuggled goods being kept at Forest Department office goes viral
विज्ञापन
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा स्थित गौरीफंटा बॉर्डर से जुड़ी कुछ तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में रात के समय कुछ नेपाली महिलाएं सामान के साथ वन विभाग कार्यालय के एक गेट पर खड़ी दिखाई दे रही हैं।

पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सीमा पार ले जाए जाने वाला तस्करी का सामान पहले वन विभाग कार्यालय में एकत्र किया जाता है। हालांकि वन विभाग ने इन दावों को बेबुनियाद और भ्रामक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल पोस्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि नेपाली कैरियर महिलाओं द्वारा तस्करी का सामान वन विभाग कार्यालय परिसर तक लाया जाता है और वहां से आगे भेजा जाता है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

इस संबंध में जानकारी के लिए गौरीफंटा रेंजर विकास वर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लग सका। वहीं वन विभाग कर्मचारी संदीप गुप्ता ने वायरल पोस्ट को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि रेंजर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed