{"_id":"6a0b5c0fafb7d85e4b08e4b6","slug":"a-young-man-who-was-taking-his-wife-to-an-exam-died-in-an-accident-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175445-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहे युवक की हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 19 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
शादाब, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में ढखेरवा-निघासन हाईवे पर सोमवार दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव जम्हौरा निवासी शादाब (25) पुत्र इंसाद ढखेरवा चौराहे पर चूड़ी की दुकान चलाते थे। सोमवार दोपहर वह पत्नी सानिया को परीक्षा दिलाने बाइक से निघासन स्थित लालपुर डिग्री कॉलेज ले जा रहे थे। इसी दौरान ढखेरवा-निघासन हाईवे पर सिसैया क्रेशर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार से बाइक की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चला रहे शादाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी पत्नी सानिया गंभीर रूप से घायल हो गईं।
राहगीरों की सूचना पर पढ़ुआ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह, एसआई जुबेर अहमद और बसंतलाल सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल सानिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भिजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि शादाब और सानिया की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। सानिया बीए की छात्रा है और उसकी परीक्षा निघासन के एक निजी कॉलेज में चल रहे हैं।

Trending Videos