सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Three criminals arrested in encounter, two shot in the leg

Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three criminals arrested in encounter, two shot in the leg
इलाज के लिए भर्ती बदमाश-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में हो रहीं लूट और छिनैती की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया सामान, तमंचे और बाइक बरामद की हैं।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली और थाना खीरी पुलिस की संयुक्त टीम ने रवही पुल के पास तीनों बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में हसनपुर कटौली निवासी सादान और सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिकटिहा निवासी रेहान के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों के साथ उनके तीसरे साथी हसनपुर कटौली निवासी महताब को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों ने लूट की कई घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, लूटी गई दो बाइक, दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, विकलांग प्रमाणपत्र और दो चाकू बरामद किए गए हैं।
घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरे आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है।

इलाज के लिए भर्ती बदमाश-स्रोत पुलिस

इलाज के लिए भर्ती बदमाश-स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed