सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   74,000 gas consumers blacklisted, e-KYC now mandatory

Lakhimpur Kheri News: 74 हजार गैस उपभोक्ता ब्लैकलिस्ट, अब ई-केवाईसी जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
74,000 gas consumers blacklisted, e-KYC now mandatory
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नौ महीनों से गैस सिलिंडर न लेने वाले उपभोक्ताओं पर पूर्ति विभाग ने सख्ती की है। जिले में करीब 74 हजार उपभोक्ताओं को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।
Trending Videos

अब इन उपभोक्ताओं को गैस तभी मिलेगी, जब वे दोबारा ई-केवाईसी कराएंगे। ब्लैकलिस्ट उपभोक्ताओं में इंडेन के करीब 40 हजार, भारत गैस के 30 हजार और एचपी के चार हजार कनेक्शन शामिल हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि लंबे समय से सिलिंडर न लेने वाले उपभोक्ताओं को चिह्नित कर यह कार्रवाई की गई है। इधर, जिले में गैस की मांग तेजी से बढ़ी है। बृहस्पतिवार को 14,931 उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई, जिनमें 12,374 को सिलिंडर वितरित किए गए। डीएसओ ने बताया कि जिले में करीब पांच हजार सिलिंडरों का अतिरिक्त स्टॉक बढ़ा है। फिलहाल 26,797 सिलिंडर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed