{"_id":"6a2efe693051e46ed30078f1","slug":"a-case-has-been-filed-against-the-national-convener-of-the-dalit-panther-party-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-177603-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दलित पैंथर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दलित पैंथर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दलित पैंथर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार पैंथर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बीते दिनों पलिया विधायक रोमी साहनी को पाकिस्तानी बताने के साथ ही राष्ट्र विरोधी बयान सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल किया था। पोस्ट वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन ने मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में अभिनंदन ने बताया कि मनोज कुमार पैंथर ने दंगा भड़काये जाने की सुनियोजित साजिश से जाति, धर्म एवं राष्ट्र विरोधी बयान फेसबुक पर वायरल किया। इसके साथ ही विधायक रोमी साहनी के विरुद्ध रोमी साहनी है पाकिस्तानी लिखकर भाजपाईयाें को उकसाया। यह कृत्य दंगा भड़काने की मंशा से किया गया। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। मांग की है कि विपक्षी मनोज कुमार पैंथर के विरुद्ध भड़काऊ पोस्ट डालने, राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने, दंगा भडकाने, विधायक की छवि खराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
-- -
आन्दोलन में शामिल न हो इसको लेकर लिखाया मुकदमा: मनोज
-एफआईआर दर्ज होने के बाद मनोज कुमार पैंथर ने एक और अपना वीडियो बनाकर पोस्ट किया। वायरल वीडियो में मनोज ने कहा कि विधायक ने आंदोलन न हो इसको लेकर मुकदमा लिखाया गया। लेकिन आंदोलन नहीं रुकेगा। मनोज बांकेगंज में हुई बहन बेटियों के साथ मान सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है, इसको लेकर आक्रोश है। वायरल वीडियो में विधायक के काले कारनामे खोलने और विधायक के जेल जाने की बात कही जा रही है। दो मिनट से ज्यादा के वीडियो में विधायक को कोसते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
जिला प्रशासन से निवेदन है कि मनोज कुमार पैंथर को पलिया आने दिया जाए। पलिया में आंदोलन करें लेकिन जाएंगे तभी तब गरीब दलितों का लिया हुआ रुपया वापस कर देंगे।
रोमी साहनी, विधायक पलिया