सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A case of fraud has been filed against four people, including brother and sister-in-law.

Lakhimpur Kheri News: भाई-भाभी समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 19 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A case of fraud has been filed against four people, including brother and sister-in-law.
विज्ञापन
मैलानी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मेरठ कैंट और मूल निवासी ग्राम कंधईपुर थाना मैलानी ईना वालिया उर्फ ईना पाल ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसने वर्ष 1991 में कंधईपुर में करीब आठ एकड़ कृषि भूमि कैप्टन कुलदीप सिंह से खरीदी थी।
Trending Videos

वर्ष 1995 में विवाह के बाद उसने अपनी भूमि की देखरेख की जिम्मेदारी सगी भाभी बीना पाल पत्नी अमन पाल निवासी कंधईपुर ने ले ली और बीना के नाम मुख्तारनामा भी कर दिया। 2021 में पिता की मृत्यु के बाद भाभी बीना पाल अमेरिका चली गईं तो उन्होंने मुख्तारनामा भाई अमन पाल के नाम कर दिया। अगस्त 2024 में उन्हें पता चला कि कृषि भूमि में से प्लाट बेचे जा रहे हैं। बीना और अमन ने 16 दिसंबर वर्ष 2011 को दो एकड़ जमीन तृप्त कांता साहनी पत्नी गोवर्धन नाथ साहनी निवासी कंधईपुर हाल पता ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली के हाथ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बीना पाल और अमन पाल निवासी कंधईपुर, विक्रम आदित्य पाल निवासी एम-12 ग्रेटर कैलाश, दक्षिण दिल्ली और तृप्त कांता साहनी पत्नी गोवर्धन निवासी एम-12 ग्रेटर कैलाश, दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed