सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man peeling sugarcane was attacked by a tiger and injured

Lakhimpur Kheri News: गन्ना छील रहे युवक पर बाघ ने किया हमला, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A young man peeling sugarcane was attacked by a tiger and injured
बाघ के हमले में जख्मी शब्बीर का पलिया सीएचसी पर हो रहा प्राथमिक उपचार। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। कबीरगंज क्षेत्र में मोहल्ला पठान फर्स्ट निवासी 34 वर्षीय शब्बीर खां पर रविवार सुबह खेत में काम करते समय बाघ ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि शब्बीर अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी गन्ने में छिपे बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे बाघ उसे छोड़कर वापस गन्ने के खेतों में भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को पलिया सीएचसी लाया गया। डॉ. अजीत सिंह के अनुसार युवक को गहरे घाव आए हैं और हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed