फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After six days, contracted buses will run again from Monday

Lakhimpur Kheri News: छह दिन बाद सोमवार से फिर दौड़ेंगी अनुबंधित बसें

Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
After six days, contracted buses will run again from Monday
लखीमपुर खीरी। डग्गामार वाहनों के खिलाफ चल रही अनुबंधित बसों की हड़ताल छठे दिन रविवार को समाप्त हो गई। सोमवार से अनुबंधित बसें पहले की तरह नियमित चलेंगी। इससे निगम की आय बढ़ने के साथ यात्रियों को राहत मिलेगी। लखीमपुर डिपो में 85 अनुबंधित बसें हैं।
विज्ञापन

आरटीओ दफ्तर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) की मौजूदगी में अनुबंधित वाहन स्वामियों के साथ बैठक हुई। इसमें बसों और टैक्सियों के अवैध संचालन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लिखित समझौता हुआ। इसके तहत एलआरपी चौराहा और राजापुर चौराहे पर अवैध डग्गामार बसों, टैक्सियों व अन्य वाहनों के खिलाफ सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को विशेष चेकिंग के साथ औचक अभियान चलाया जाएगा। अवैध संचालन मिलने पर वाहन सीज और चालान की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी अनुबंधित वाहन स्वामी अवकाश समाप्त कर सोमवार से वाहनों का संचालन शुरू करेंगे। चेतावनी दी कि चेकिंग अभियान में लापरवाही हुई या एलआरपी और राजापुर चौराहे से फिर अवैध डग्गामार बसों का संचालन हुआ तो यूनियन दोबारा आंदोलन और अवकाश पर जाने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
मंगलवार, बुधवार और शनिवार को विशेष व औचक चेकिंग अभियान के आश्वासन पर फिलहाल हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। अगर कार्रवाई में लापरवाही हुई तो फिर से हड़ताल शुरू कर देंगे।

-श्रवण गुप्ता, अध्यक्ष, अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन
===========
सप्ताह में तीन संयुक्त कार्रवाई के आश्वासन पर अनुबंधित बस संचालकों ने हड़ताल खत्म कर दी। समझौते के अनुसार नियमित कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
-शांति भूषण पांडेय, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed