फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda Barrage employee who went on duty goes missing, police engaged in search

Lakhimpur Kheri News: ड्यूटी करने निकला शारदा बैराज कर्मी लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 09 Aug 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 09 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sharda Barrage employee who went on duty goes missing, police engaged in search
महेवागंज। शारदा बैराज पर ड्यूटी करने घर से निकले सिंचाई विभाग के हेल्पर अख्तर अली के लापता होने का मामला सामने आया है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्वार्टर नंबर 31, शारदा नगर निवासी मो. सफीक ने बताया कि उनके पिता अख्तर अली सिंचाई विभाग खंड प्रथम में हेल्पर हैं और उनकी ड्यूटी शारदा बैराज पर है। शनिवार शाम करीब छह बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे और बैराज पहुंचे थे। रविवार सुबह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान उनकी बाइक बैराज के हेलीपैड के पास लावारिस हालत में मिली।
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी अख्तर का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सीओ सदर ने बताया कि पूरे मामले में पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed