{"_id":"6a78c69bfd7bd028e20771d9","slug":"the-district-received-one-lakh-rupees-for-childrens-sports-and-cultural-programs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-182071-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बच्चों के खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिले को मिले एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बच्चों के खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिले को मिले एक लाख
Sun, 09 Aug 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। समेकित शिक्षा के तहत बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए जिले को एक लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। शासन के निर्देश के अनुसार ब्लॉक और तहसील स्तर पर प्रतियोगिताएं कराकर बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच दिया जाएगा।
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, ट्राइसाइकिल रेस, रस्साकशी, निबंध, विषय आधारित कला, गायन, नृत्य, वादन, छूकर पहचानो और फुटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। कला प्रतियोगिता के विषय पर्यावरण एवं जल संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, स्वच्छ स्कूल-सुंदर स्कूल और वृक्ष बचाओ आदि होंगे।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि टेंट, मेज, कुर्सी, जनरेटर और साउंड सिस्टम पर 22 हजार, जलपान व लंच पर 25 हजार, पुरस्कार वितरण पर 24 हजार, प्रतियोगिता सामग्री व स्टेशनरी पर छह हजार, बच्चों के आवागमन पर 18 हजार तथा फोटोग्राफी व डॉक्यूमेंटेशन पर पांच हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह में भी प्रतिभाग कराया जाएगा। फिलहाल कार्यक्रम की तिथि तय नहीं हुई है।