{"_id":"69dbd9f6e3240c52bc03b135","slug":"beaten-while-returning-after-giving-a-complaint-letter-to-the-sp-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172694-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसपी को शिकायती पत्र देकर लाैटते समय पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसपी को शिकायती पत्र देकर लाैटते समय पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव डिहुआ निवासी अमित सिंह पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर लौट रहे थे। रास्ते में विपक्षी लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। सिर फटने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
डिहुआ निवासी अमित सिंह ने बताया कि गांव लौकी निवासी रामलखन विवाद के चलते उन्हें आए दिन धमकाते हैं। इस डर के चलते वे कहीं आ जा नहीं पा रहे हैं। रामलखन के पोते छंगा वर्मा और अंकुल वर्मा दो दिन पहले गांव में आए थे। गाली देते हुए रास्ते में मिलने पर जान से मारने की धमकी दे गए थे। उसी की शिकायत लेकर अमित शनिवार को पुलिस अधीक्षक के पास गए थे।
शिकायत पत्र देकर अमित अपने पिता के साथ वापस बाइक से घर वापस आ रहे। लौकी गांव के पास राजेश वर्मा, रमाकांत, तीर्थराज और अंकुल वर्मा ने रास्ते में बाइक रोक ली। अमित को बाइक से उतारकर लाठी लाठी-डंडों से पीटा। बीच बचाव करने आए अमित के पिता कलेक्टर सिंह को धक्का देकर खाई में गिरा दिया। जब तक वह ऊपर आते हमलावर अमित को मारपीट कर घायल कर भाग गए। अमित ने थाने में पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि मारपीट में घायल अमित को मेडिकल के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर राजेश वर्मा, रमाकांत, तीर्थराज और अंकुल वर्मा पर मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज दर्ज लिया गया है।
Trending Videos