{"_id":"69dbd99172ea38c0ce08a137","slug":"high-school-and-intermediate-students-will-study-from-books-of-three-printers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-172676-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन मुद्रक की किताबों से पढ़ेंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन मुद्रक की किताबों से पढ़ेंगे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निजी स्कूलों की महंगी और मनमाने प्रकाशकों की किताबें लागू करने की शिकायतों के बीच शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब जिले के स्कूलों में हाईस्कूल व विद्यार्थियों के लिए केवल शासन की तरफ से सूचीबद्ध तीन मुद्रकों की किताबों से ही पढ़ाई कराई जाएगी। विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि निर्धारित प्रकाशकों के अलावा अन्य किताबें मिलने पर संबंधित विद्यालयों पर कार्रवाई होगी।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करने और स्कूल संचालकों की मनमानी रोकने के लिए इस बार कोर्स बिक्री के कड़े नियम लागू किए गए हैं। शासन की तरफ से चयनित प्रकाशकों की पुस्तकें ही बाजार में बिकेंगी और इन्हीं एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों से पढ़ाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं हैं, वहां पुस्तक मेलों का आयोजन कर अधिकृत किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
हाईस्कूल स्तर पर कक्षा 9 और 10 की अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान सहित प्रमुख विषयों तथा इंटरमीडिएट स्तर पर कक्षा 11 और 12 की अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिकशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखाशास्त्र, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान समेत कुल 36 विषयों की 70 पाठ्यपुस्तकें लागू की गई हैं। इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक हिंदी, संस्कृत और उर्दू विषयों की 12 चयनित पुस्तकें भी सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों में अनिवार्य रहेंगी।
डीआईओएस ने बताया कि इस संबंध में सभी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल संचालकों और पुस्तक विक्रेताओं की बैठक कर निर्धारित प्रकाशकों की पुस्तकों की बिक्री सुनिश्चित कराएं।
-- -- -- -- --
इन पब्लिशर्स की किताबें होंगी मान्य
मे. पायनियर प्रिंटर्स एण्ड पब्लिशर्स, सिकंदरा (आगरा) - कक्षा 9 से 12 तक
मे. सिंघल एजेंसीज पब्लिशर्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स, बीएन वर्मा रोड (लखनऊ) - कक्षा 11
मे. पीताम्बरा बुक्स प्रा.लि., औद्योगिक क्षेत्र बिझौली (झांसी) - कक्षा 10
Trending Videos