सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SIR: Major cuts in voter list for 'half the population

एसआईआर : वोटर लिस्ट में ‘आधी आबादी’ पर बड़ी कटौती

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
SIR: Major cuts in voter list for 'half the population
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है, जिसमें ‘आधी आबादी’ पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। आंकड़े बताते हैं कि कुल कटे वोटों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कहीं अधिक है और हर विधानसभा सीट पर महिलाओं के नाम ज्यादा हटे हैं।
Trending Videos

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में कुल 3,38,137 वोट कम हुए हैं। इनमें 1,42,383 पुरुषों और 1,95,735 महिलाओं के नाम सूची से हटे हैं। प्रतिशत के लिहाज से पुरुषों के 4.92 फीसदी, जबकि महिलाओं के 6.77 फीसदी वोट कटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार आंकड़ों में भी यही तस्वीर सामने आई है। पलिया में 25,880 महिलाओं के मुकाबले 19,609 पुरुषों के नाम कटे हैं। निघासन में 16,998 महिलाएं और 10,034 पुरुष सूची से बाहर हुए। गोला में 34,891 महिलाओं और 27,186 पुरुषों के वोट हटे हैं।
श्रीनगर में 18,136 महिलाओं के मुकाबले 11,330 पुरुषों के नाम कटे, जबकि धौरहरा में 23,722 महिलाएं और 14,776 पुरुष प्रभावित हुए। सदर (लखीमपुर) विधानसभा में सबसे ज्यादा 40,405 महिलाओं के नाम कटे, जबकि पुरुषों के 38,625 वोट हटे। कस्ता में 16,987 महिलाएं और 10,833 पुरुष, जबकि मोहम्मदी में 18,716 महिलाएं और 9,990 पुरुष सूची से बाहर हुए।
अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं के अधिक नाम कटने के पीछे एसआईआर के दौरान जरूरी दस्तावेज उपलब्ध न करा पाना, शादी के बाद पता बदलना और सत्यापन के समय अनुपस्थिति जैसे कारण रहे। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तावेज अपडेट न होने से इसका ज्यादा असर पड़ा है।
एसआईआर से पहले जिले में कुल 28,89,872 मतदाता थे, जो अब घटकर 25,51,741 रह गए हैं। हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में नए मतदाता भी सूची में जोड़े गए हैं। कोई भी मतदाता अपना या परिवार का नाम वेबसाइट: https://kheri.nic.in/, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट: https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर देख सकता है। संवाद


--------------------

पुरुषों का आंकड़ा


विधानसभा- एसआईआर से पहले- एसआईआर के बाद- कटे नाम

पलिया- 194323- 174714- 19609



निघासन- 189556- 179522- 10034

गोला- 212239- 185053- 27186



श्रीनगर- 176339- 165009- 11330

धौरहरा- 186029- 171253- 14776



लखीमपुर- 223872- 185247- 38625

कस्ता- 168028- 157195- 10833



मोहम्मदी- 184398- 174408- 9990

कुल - 1534784- 1392401- 142383



---------------------

महिलाओं का आंकड़ा


विधानसभा- एसआईआर से पहले- एसआईआर के बाद- कटे नाम

पलिया- 173480- 147600- 25880
निघासन- 164048- 147050- 16998
गोला- 191462- 156571- 34891
श्रीनगर- 154476- 136340- 18136
धौरहरा- 161555- 137833- 23722
लखीमपुर- 199130- 158725- 40405
कस्ता- 147489- 130502- 16987

मोहम्मदी- 163383- 144667- 18716
कुल- 1355023- 1159288- 195735
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed