सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car damaged after collision with tractor-trolley on Singahi-Nighasan road

Lakhimpur Kheri News: सिंगाही-निघासन मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Car damaged after collision with tractor-trolley on Singahi-Nighasan road
विज्ञापन
सिंगाही। रविवार को सिंगाही-निघासन मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया।
Trending Videos

तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरटिया निवासी गुरप्रताप सिंह अपने परिवार के साथ महंगापुर गुरुद्वारे में मत्था टेककर कार से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान धारीवाल शोभती क्रेसर के पास सिंगाही की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और कार में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी सड़क से नीचे उतरकर खाई और झाड़ियों में जा गिरी। हालांकि हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। ट्रैक्टर चालक को भी कोई चोट नहीं आई। सिंगाही थाना प्रभारी दिलीप चौबे व एसआई आशुतोष सिंह मौके पर पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed