{"_id":"6a3c1ced564776540701bcda","slug":"bikes-collided-head-on-young-man-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178319-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धौरहरा। कफारा मेला मैदान के सामने बुधवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में जिला सीतापुर के कस्बा लहरपुर के मोहल्ला बहलोलपुर निवासी आदिल (28) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
धौरहरा की ओर से आ रही बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक आदिल (28) निवासी मोहल्ला बहलोलपुर, कस्बा लहरपुर, जिला सीतापुर तथा दूसरी बाइक पर सवार अरमान (20), फैसल (22) और अतीक (20) निवासी ग्राम लखाही थाना पढ़ुआ घायल हो गए। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ भेजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी कफारा में खड़ा करा दिया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल आदिल की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।