{"_id":"6a3c1d4cfcbcc33e47087f5e","slug":"panchkundiya-mahayagna-held-on-gayatri-jayanti-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-178340-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गायत्री जयंती पर हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गायत्री जयंती पर हुआ पंचकुंडीय महायज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रमियाबेहड़/मोहम्मदी। गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के अवसर पर बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ निघासन और गायत्री शक्तिपीठ सिटी पार्क बरवर मार्ग, मोहम्मदी में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और गायत्री परिजनों ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां दीं।
निघासन में आयोजित कार्यक्रम में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मोहम्मदी स्थित गायत्री शक्तिपीठ सिटी पार्क बरवर मार्ग में मेवाराम और शिवकुमार ने यज्ञ संपन्न कराया। अतुल रस्तोगी ने कहा कि धरती पर गंगा का अवतरण राजा भगीरथ के कठोर तप से हुआ। मां गायत्री की उत्पत्ति मानव जाति के कल्याण के लिए गायत्री मंत्र से हुई है। इस अवसर पर डॉ. रमाशंकर गुप्ता, रामसिंह, रामदीन, प्रशांत मिश्रा, डॉ. एसके विश्वास, रंजीत सिंह, मालती शर्मा और शिवशंकर लाल आदि मौजूद रहे।