सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild boars destroyed one and a half acres of sugarcane crop.

Lakhimpur Kheri News: जंगली सूअरों ने तबाह की डेढ़ एकड़ गन्ने की फसल

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 24 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Wild boars destroyed one and a half acres of sugarcane crop.
विज्ञापन
मझगईं। गुलरा चौकी क्षेत्र में जंगली जानवरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात जंगली सूअरों के झुंड ने कंधरहिया गांव के किसान शमशेर, ओमप्रकाश, बलराम और सरोज आदि के खेतों में करीब डेढ़ एकड़ गन्ने की फसल तहस-नहस कर दी।

किसानों के मुताबिक, पिछले एक महीने में सूअर करीब पांच एकड़ फसल नष्ट कर चुके हैं। पीड़ित किसानों ने पार्क प्रशासन और मझगईं रेंज के अधिकारियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत करने पर अधिकारी क्षेत्र से बाहर का मामला बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द मुआवजे की व्यवस्था और जंगली जानवरों को रोकने के उपाय नहीं किए गए तो वे उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed