सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brown sugar smuggler's property worth Rs 40 lakh seized

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर के तस्कर की 40 लाख की संपत्ति कुर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 22 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Brown sugar smuggler's property worth Rs 40 lakh seized
विज्ञापन
पलियाकलां। नशीले पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के तस्कर विक्की नेपाली की करीब 40.30 लाख रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क कर सील कर दी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर रविवार को पुलिस व राजस्व टीम ने थारूपुरवा स्थित उसके मकान को कब्जे में ले लिया।
Trending Videos

कोतवाली पुलिस ने कुछ समय पहले विक्की नेपाली को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। जांच में सामने आया कि उसने तस्करी के जरिये अवैध कमाई से संपत्ति बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार ज्योति वर्मा और कोतवाल पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई और मकान को कुर्क कर सील कर दिया।
कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि विक्की नेपाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा है और नेपाल तक तस्करी करता था। वह कुख्यात महिला तस्कर कैलाश कौर का सहयोगी बताया जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अवैध संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed