लखीमपुर खीरी में हादसा: बिहार के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, एक व्यक्ति की मौत, 30 घायल
लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र में मंगलवार रात हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। बस में करीब 75 यात्री सवार थे। ये यात्री बिहार के बेतिया जिले के थे और हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर शारदा नहर के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
तीर्थयात्री बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं और हरिद्वार से अयोध्या धाम जा रहे थे। यात्रियों ने बताया कि बस अचानक डिवाइडर की तरफ चली गई। इसको नियंत्रित करने के लिए चालक ने बायीं ओर मोड़ा, लेकिन चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस खाई में जा गिरी।
बस में सवार थे 75 यात्री
हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री उस समय नींद में थे। हादसे में बस के अंदर दबने से तीर्थयात्री हरिशंकर यादव (50 वर्ष) की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हो गये। 14 घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर किया गया। बस में करीब 75 लोग सवार थे।
हादसे के बाद सीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन मंगाकर बस को सीधा कराया गया। एंबुलेंस से मामूली घायलों को सीएचसी पसगवां भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन घायलों को छुट्टी दे दी गई।