{"_id":"6a7b61b6a200bb580d068e91","slug":"innovation-and-increasing-student-numbers-will-have-to-be-accounted-for-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-182214-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवाचार और छात्र संख्या बढ़ाने का देना होगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवाचार और छात्र संख्या बढ़ाने का देना होगा हिसाब
Tue, 11 Aug 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की भी परीक्षा होगी। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को राज्य चयन समिति के समक्ष अपने नवाचार, छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास और उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण देना होगा।
बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2025 की चयन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। साक्षात्कार के लिए 13 से 19 अगस्त की तारीख तय की गई है। राज्य चयन समिति के समक्ष शिक्षकों को प्रस्तुतीकरण देना होगा। साक्षात्कार में शिक्षक पीपीटी के माध्यम से अधिकतम पांच मिनट में अपने बेहतर कार्यों की जानकारी देंगे। विशेषज्ञ समिति के सदस्य शिक्षा और नवाचार से जुड़े सवाल भी पूछेंगे। मूल्यांकन में छात्र संख्या बढ़ाने के साथ विद्यालय में किए गए नवाचार, शिक्षण तकनीक, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार और अन्य उपलब्धियों को भी देखा जाएगा।
राज्य समिति साक्षात्कार के बाद प्रदेश स्तर की अंतिम सूची तैयार करेगी। चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।