फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   70th in women, 62nd in men's corps winner

Lakhimpur Kheri News: महिला में 70वीं, पुरुष में 62वीं वाहिनी विजेता

Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
70th in women, 62nd in men's corps winner
लखीमपुर खीरी। 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की मेजबानी में मंगलवार को तृतीय वाहिनी के परेड ग्राउंड पर तीन दिवसीय अंतर वाहिनी एवं अंतर क्षेत्रक खो-खो (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि तृतीय वाहिनी के कमांडेंट प्रमोद देवरानी ने 70वीं वाहिनी के कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के साथ दीप जलाकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला महिला वर्ग में 70वीं और तृतीय वाहिनी के बीच हुआ, जिसमें 70वीं वाहिनी विजेता रही। पुरुष वर्ग में तृतीय और 70वीं वाहिनी के बीच दूसरा मैच टाई रहा। तीसरे मैच में 62वीं वाहिनी की टीम विजेता रही। इसके बाद भी कई मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

13 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी और गोरखपुर क्षेत्रक की विभिन्न वाहिनियों की छह पुरुष और छह महिला टीमों के कुल 144 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सीमान्त मुख्यालय लखनऊ की आधिकारिक खो-खो टीम का चयन करना है, जो आगामी अंतर-सीमान्त प्रतियोगिता में आरटीसी एसएसबी अलवर में फ्रंटियर का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed