फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Stone pelting on Kanwariyas, Minister in charge takes cognizance of road accidents

Lakhimpur Kheri News: कांवड़ियों पर पथराव, सड़क हादसों का प्रभारी मंत्री ने लिया संज्ञान

Tue, 11 Aug 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on Kanwariyas, Minister in charge takes cognizance of road accidents
लखीमपुर खीरी। जिले में कांवड़ियों पर पथराव और सड़क हादसों की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सोमवार देर शाम प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष फोकस करते हुए व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा और आस्था का पर्व है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्राथमिकता है। प्रशासन सभी व्यवस्थाएं संवेदनशीलता के साथ करे। गोला विधायक अमन गिरि ने सोमवार को गोला शहर के विद्यालय बंद रखने के निर्णय को उचित बताते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले अन्य विद्यालयों को भी आवश्यकतानुसार बंद रखने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

अन्य विधायकों ने क्षेत्रीय स्तर पर कांवड़ यात्रा और बाढ़ से जुड़ी समस्याएं व सुझाव प्रभारी मंत्री के समक्ष रखे। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। मंत्री ने संभावित बाढ़ की समीक्षा करते हुए राहत एवं बचाव कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जिले की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं। निघासन में एक, धौरहरा में तीन और गोला में एक स्थान पर फ्लड फाइटिंग का कार्य कराया गया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विधायक योगेश वर्मा, रोमी साहनी, मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पूर्वी पवन गौतम आदि अफसर जुड़े और मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed