{"_id":"6a7b6176b80e09d7850fd841","slug":"awaiting-target-more-than-30-thousand-applications-for-free-boring-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-182257-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लक्ष्य का इंतजार, मुफ्त बोरिंग के लिए 30 हजार से अधिक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लक्ष्य का इंतजार, मुफ्त बोरिंग के लिए 30 हजार से अधिक आवेदन
Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों को नि:शुल्क बोरिंग का लाभ दिया जाता है। वर्ष 2026-27 का लक्ष्य तो अभी आया नहीं, लेकिन योजना का लाभ पाने के लिए 30 हजार से अधिक किसानों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया। लक्ष्य कब आएगा यह भी कुछ स्पष्ट नहीं है।
मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत किसानों को तीन प्रकार की बोरिंग का लाभ दिया जाता है। इसमें 30 मीटर तक उथली बोरिंग, 30 से 60 तक मध्यम और 60 से 90 तक गहरी बोरिंग का लाभ दिया जाता है। इसमें किसान लघु सिंचाई विभाग की ओर से निशुल्क बोरिंग का लाभ दिया जाता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन से लक्ष्य जारी होने के बाद पात्र किसानों का चयन कर निःशुल्क बोरिंग का लाभ दिया जाता है। विभाग की ओर से नामित वेंडर किसानों के खेतों में बोरिंग करके देते हैं।
लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता श्याम सुंदर ने बताया कि पिछले साल आठ हजार किसानों को लाभ देने का लक्ष्य आया था, लेकिन इस साल अभी तक लक्ष्य नहीं है। जबकि आवेदन 30 हजार से अधिक आ चुके हैं। जल्द ही लक्ष्य आने की उम्मीद है। लक्ष्य मिलते ही पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।