{"_id":"69dbd7132df4507bf80d3e77","slug":"carcass-of-a-male-elephant-found-in-dudhwa-feared-dead-due-to-conflict-within-the-herd-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-172719-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा में मिला नर हाथी का शव, झुंड में संघर्ष से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा में मिला नर हाथी का शव, झुंड में संघर्ष से मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के छोटा पलिया बीट के कक्ष संख्या-एक में रविवार को गश्त के दौरान एक नर जंगली हाथी का शव बरामद हुआ। वन विभाग की टीम नियमित चेकिंग पर थी, तभी जंगल में हाथी मृत अवस्था में मिला।
सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने जब शव का निरीक्षण किया तो हाथी के पेट पर गहरे घाव के निशान पाए गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत अपने ही झुंड के किसी अन्य हाथी के साथ हुए हिंसक संघर्ष के कारण हुई है।
वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में करीब 29 हाथियों का एक बड़ा दल लंबे समय से विचरण कर रहा है, और मृत हाथी भी इसी दल का हिस्सा था। ट्रैकिंग टीम लगातार इस झुंड की निगरानी कर रही थी। दो दिन पहले यह दल दुधवा रेंज की सरौता बीट स्थित नकौआ नाले के पास देखा गया था, जबकि उससे पहले अमला ताल क्षेत्र में यह पूरी तरह सक्रिय था।
इससे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों हाथियों के बीच संघर्ष बीती रात या रविवार सुबह हुआ होगा, जिसके बाद यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व के निर्देश पर पशु चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।
-- -- -
पिछली घटनाएं
8 मार्च 2023: संपूर्णानगर रेंज में दलदल में फंसकर हाथी शावक की मौत
12 अप्रैल 2023: दक्षिण सोनारीपुर रेंज में नवजात शावक मृत मिला
19 अप्रैल 2023: हथिनी की संक्रमण के कारण मौत
15 मई 2023: सठियाना रेंज में नर हाथी की मौत, संघर्ष के निशान मिले
वन विभाग का कहना है कि सभी मामलों की जांच और निगरानी लगातार की जा रही है।
Trending Videos