सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Children made paintings for sparrow conservation

Lakhimpur Kheri News: गौरैया संरक्षण के लिए बच्चों ने बनाए चित्र

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Children made paintings for sparrow conservation
गौरेया दिवस के मौके पर अपने चित्रों के साथ बच्चेस्रोत-विद्यायल
विज्ञापन
मैलानी। विश्व गौरैया दिवस पर प्राथमिक विद्यालय नारंग के बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से गौरैया संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक सुभाष सक्सेना ने बच्चों को गौरैया की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि बढ़ते रेडिएशन और घोंसलों की कमी से गौरैया विलुप्ति के कगार पर पहुंच गई हैं।
Trending Videos

उन्होंने बच्चों से छतों पर दाना-पानी रखने और घोंसले बनाने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सुभाष सक्सेना और शिक्षा मित्र संगीता वर्मा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गौरैया के पारिस्थितिक महत्व की दी जानकारी
पलियाकलां। प्राथमिक विद्यालय बंशीनगर फरसहिया में शुक्रवार को विश्व गौरैया दिवस पर जागरूकता गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने गौरैया संरक्षण का संकल्प लिया और इसके महत्व को समझा।
गोष्ठी में पलिया रेंज के स्टाफ और दुधवा टाइगर रिजर्व के अभिप्रेरकों ने बच्चों को गौरैया के पारिस्थितिक महत्व की जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली और बदलते परिवेश के कारण गौरैया का अस्तित्व संकट में है, ऐसे में इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि वे अपने घरों और आसपास गौरैया के घोंसलों को सुरक्षित रखें। साथ ही गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी रखने और चावल-गेहूं जैसे दाने डालने की सलाह दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed