{"_id":"69d69607980627bf5b026bff","slug":"consumers-did-not-receive-gas-delivery-was-found-pending-at-the-agency-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-172384-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उपभोक्ताओं को गैस मिलीं नहीं, एजेंसी पर डिलीवरी चढ़ी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उपभोक्ताओं को गैस मिलीं नहीं, एजेंसी पर डिलीवरी चढ़ी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
शानू
विज्ञापन
उचौलिया। इंडेन गैस डीलर किरियारा में उपभोक्ताओं को गैस रिफिल दिए बगैर ही डिलीवरी हो जा रही है। यह खुलासा खुद उपभोक्ताओं ने किया। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर मोबाइल नंबर बदलकर गैस ब्लैक में बेचने का आरोप लगाया।
महमदपुर ताजपुर निवासी शानू ने बताया कि पिछले साल अप्रैल से गैस सिलिंडर नहीं भरवाया। बुधवार को जब वह गैस लेने के लिए एजेंसी पहुंचा तो डीलर ने कहा कि उसका सिलिंडर तो आठ मार्च को जा चुका है, जबकि उसने अभी तक कोई भी सिलिंडर नहीं लिया है। यही आरोप गौहनिया आलम निवासी शैलेंद्र कुमार ने भी लगाया। उन्होंने बताया कि पिछले साल मई से सिलिंडर नहीं भरवाया। बुधवार को गैस लेने पहुंचा तो बताया कि अभी सिलिंडर नहीं मिलेगा। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके पास ओटीपी नहीं आई, लेकिन गैस डिलीवरी चढ़ा दी गयी। उन लोगों की गैस कनेक्शन बुक पर भी कोई एंट्री नहीं है। आरोप है कि डीलर गैस एजेंसी आफिस का शटर बंद कर गोदाम के अंदर से गैस सिलिंडर देते हैं। इधर, इंडेन गैस डीलर किरियारा के प्रोपराइटर रासिफ खां ने बताया कि आरोप पूरी तरह गलत है। मैं खुद ही पूरे दिन सिलिंडरों को अपनी निगरानी में वितरण कराते हैं। आरोप कुछ भी लगा सकते, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।
Trending Videos