{"_id":"69dcb1451cfa7f7b4a0feb4f","slug":"video-devotees-immersed-themselves-in-devotion-while-listening-to-the-shri-ram-katha-in-lakhimpur-kheri-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: श्रीराम कथा में जन्म का प्रसंग सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: श्रीराम कथा में जन्म का प्रसंग सुन भक्ति में डूबे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल
Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:33 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी के ढखेरवा कस्बे में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा में श्रीराम जन्म उत्सव का प्रसंग सुनते ही पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया। कथा व्यास कृष्णानंद शास्त्री ने प्रभु श्रीराम के जन्म का अत्यंत भावपूर्ण व रोचक वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान जैसे ही श्रीराम जन्म का प्रसंग आया, पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई, जिसने माहौल को और उल्लासमय बना दिया। साथ ही भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिस पर उपस्थित व्यापारी बंधु व श्रद्धालु थिरकते नजर आए। कथा व्यास ने श्रीराम जन्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान का अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए होता है। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्यामू अवस्थी, डॉ. मुक्ता प्रसाद वर्मा, अखिलेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, बालक राम रस्तोगी, डॉ. सुंदरम सिंह, संतोष अवस्थी, आशीष अवस्थी, कुलदीप बरनवाल, कमल वर्मा, संतोष गिरी, विनीत जायसवाल, मुनेश पटवा, नीरज गुप्ता, सुनील बरनवाल, राजकमल शर्मा, छत्रपाल जायसवाल, रामू शाक्य तथा हरिओम पाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु व श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।