{"_id":"6a85fcc89603b220a506d104","slug":"crores-of-rupees-flowed-claims-sunk-again-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-182801-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: करोड़ों रुपये बहे, दावे फिर डूब गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: करोड़ों रुपये बहे, दावे फिर डूब गए
Thu, 20 Aug 2026 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिव कॉलोनी में गली में जलभराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जल निकासी सुधारने के लिए नाले-नालियों की सफाई और सैंपवेल लगाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन दो-तीन दिनों से हो रही बारिश ने इंतजामों की हकीकत फिर सामने ला दी। गंगोत्री नगर, बलदेव नगर और हिदायत नगर समेत कई मोहल्लों में घंटों जलभराव रहा और लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
गंगोत्री नगर में स्थिति सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रही। आवास विकास कॉलोनी, शिव कॉलोनी और कमलापुर में भी जलभराव रहा। नगर पालिका ने बुधवार को गंगोत्री नगर में टीम लगाकर 18 इंची पाइप से पानी उल्ल नदी की ओर निकालने का प्रयास किया। इससे मोहल्ले की कई गलियों का पानी निकल गया। पानी निकलवा रहे नगर पालिका के अभय सक्सेना ने बताया कि कुछ गलियों में अभी जलभराव है, वहां का पानी भी निकाला जाएगा।
बारिश के दौरान खीरी रोड, बस अड्डा रोड, रेलवे स्टेशन के सामने, तहसील रोड, मेला मैदान में फर्नीचर की दुकानों के आसपास, गोला रोड और राजापुर चौराहे की ओर जाने वाले मार्गों पर भी पानी भर गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
निचले इलाकों में 24 घंटे लग गए जल निकासी में
नगर पालिका ने जलभराव से निपटने के लिए गंगोत्री नगर, शिव कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी और ईदगाह में चार सैंपवेल लगाए हैं। इन पर करीब 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद तेज बारिश के बाद पानी की तत्काल निकासी नहीं हो पा रही है। कई स्थानों पर पानी निकालने में चार से पांच घंटे, जबकि कुछ निचले इलाकों में करीब 24 घंटे तक लग जाते हैं। जिले में बरसात का मौसम शुरू होने से पहले शहर के 55 नालों की सफाई कराई गई थी। नगर पालिका का दावा है कि यह काम मार्च से ही शुरू कर दिया गया था। नालों की सफाई के लिए 15-15 लोगों की दो टीमें लगाई गई थीं और इस पर करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए।
-- -- -- -- -- -- --
वर्ष 2023 में लगा था पहला सैंपवेल
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के अनुसार, यह इलाके काफी निचले स्तर पर हैं। यहां लगा 10 हॉर्स पावर का सैंपवेल पानी निकालने के लिए करीब 24 घंटे तक चलाना पड़ता है। इसकी क्षमता इलाके के हिसाब से कम है। यह सबसे पहले ट्रायल के लिए लगाया गया था। गंगोत्री नगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए जून 2023 में करीब 12 लाख रुपये की लागत से इसे लगाया गया था।
उन्होंने बताया कि गंगोत्री नगर में जल निकासी को और बेहतर करने के लिए एक अतिरिक्त सैंपवेल लगाने की योजना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गंगोत्री नगर में सबसे अधिक दिक्कत है। टीमें लगी हैं और जलभराव की समस्या दूर की जा रही है। मोहल्ले की तीन गलियों में अभी पानी बचा है। बाकी जलभराव 18 इंच का पाइप लगाकर निकाला जा रहा है।
-संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका लखीमपुर
-- -- -- -- -- -- --
बारिश रुकने के बाद भी कई घंटे तक पानी सड़कों पर भरा रहता है। जलभराव के कारण पैदल निकलना मुश्किल होता है और वाहनों से भी आवागमन प्रभावित रहता है।
-अशफाक, हिदायत नगर
-- -- -- -- -- --
नालियों का पानी भी सड़क पर आ जाता है, जिससे लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
-दिवाकर, बलदेव नगर
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बारिश होते ही गंगोत्री नगर में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। सड़क और गलियों में पानी भरने से घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को होती है।
-कीर्ति श्रीवास्तव, गंगोत्री नगर