फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demonstration to register the population of the hamlets of the Gram Panchayat

Lakhimpur Kheri News: ग्राम पंचायत के मजरों की आबादी दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 20 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to register the population of the hamlets of the Gram Panchayat
पलिया तहसील में प्रदर्शन करते पटिहन के ग्रामीण। संवाद
पलियाकलां। ग्राम पंचायत पटिहन के मजरों, खासकर मुसाफिरनगर, की आबादी दर्ज कराने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को तख्तियां लेकर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे 40-50 वर्षों से बस्तियों में रह रहे हैं, लेकिन अब उन्हें उजाड़ने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पटिहन के प्रधान मंजीत कुमार मौर्य और पूर्व प्रधान श्रीकृष्ण भास्कर ने बताया कि वर्ष 1984-1985 में तत्कालीन सरकारों ने बाढ़ प्रभावित और भूमिहीन गरीब परिवारों को सीलिंग की जमीन पर बसाया था। वर्षों से यहां रह रहे ग्रामीणों ने मेहनत-मजदूरी कर पक्के मकान बनाए। सरकार की ओर से बिजली कनेक्शन, इंटरलॉकिंग सड़कें, पानी की टंकी और कक्षा पांच तक मान्यता प्राप्त आंबेडकर बाल विद्या मंदिर जैसी सुविधाएं भी स्थापित की गईं।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 1978 से 2023 तक चली चकबंदी प्रक्रिया के दौरान धारा 52 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ लोगों ने पुरानी बसी आबादी के गाटों पर चुपचाप अपने चक खड़े करवा लिए। अब उन्हीं चकों के आधार पर धारा 24 के तहत मुकदमे दर्ज कराकर गरीब और निर्बल परिवारों को उजाड़ने और धमकाने का सिलसिला शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि स्थलीय निरीक्षण के बिना धारा 24 के तहत एकतरफा कार्रवाई न की जाए। मौके की जांच कराकर मजरों की आबादी को आधिकारिक रूप से दर्ज किया जाए।

प्रदर्शन के बाद एसडीएम पुष्पक ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके का मुआयना कराने और उचित व निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनके आशियाने उजाड़ने का प्रयास किया गया तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed