{"_id":"6a3188b34e232e6aad070908","slug":"crowds-gathered-in-the-court-of-bajrangbali-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-177695-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बजरंगबली के दरबार में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बजरंगबली के दरबार में उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन रोड पर भंडारे में लोगों को प्रसाद बांटते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर जिले भर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का संगम देखने को मिला। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा कार्यों का भी व्यापक आयोजन हुआ। शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों में भंडारे लगाए गए। बीएसए कार्यालय परिसर में बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी की ओर से भी भंडारे का आयोजन किया गया।
पलियाकलां में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अफसर अली, मंत्री सतीश कुमार और अन्य अधिवक्ताओं ने भंडारा कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक भारत कुमार सिंह, एचडी अजीत सिंह, डॉ. मोहम्मद नसीम और स्टाफ ने मरीजों व तीमारदारों को प्रसाद वितरित किया। स्टेशन रोड पर भाजपा नेता राकेश गर्ग पप्पी ने भी भंडारे का आयोजन कराया।
विज्ञापन
मैलानी में महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर सहित कई स्थानों पर भंडारे और शरबत वितरण हुआ। थाने के सामने पुलिसकर्मियों ने राहगीरों को शरबत पिलाया। मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा आयोजित किया गया।
बेहजम के बालाजी मंदिर लखनापुर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। धौरहरा क्षेत्र के ईसानगर में भव्य कीर्तनमयी श्रीहनुमान पदयात्रा निकाली गई। सिद्धेश्वरनाथ मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ करीब सात किलोमीटर दूर सेमरिया स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। यात्रा में श्रीकांत मिश्र, संतोष मिश्र, मिथिलेश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार और दीपू शामिल रहे।
तिकुनिया बाजार में रोहतास मल अग्रवाल के घर के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हंसराज गर्ग, सानू गुप्ता, हैप्पी, बंटी और मुन्ना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मझगईं के बम्हनपुर में आयोजित भंडारे में हाईवे से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अमित जायसवाल, हिमांशु जायसवाल और सुधीर मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मितौली कस्बे समेत पूरे क्षेत्र में भी बड़े मंगल पर पूजा-अर्चना और भंडारों का आयोजन किया गया।