सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dudhwa's gates will be closed for tourists from 30th

Lakhimpur Kheri News: 30 से सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे दुधवा के द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 11 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dudhwa's gates will be closed for tourists from 30th
दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार। 
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के द्वार 30 जून से सैलानियों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यह जानकारी दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने दी है। हालांकि पिछले साल का पर्यटन सत्र 15 जून से 10 दिन बढ़ाकर 25 जून तक किया गया था। इस साल यह अवधि 15 दिन अधिक है।


दुधवा के द्वार बंद होने में अब मात्र 19 दिन शेष रह गए हैं। इसके बाद दुधवा के द्वार नवंबर में ही खोले जाएंगे। टाइगर रिजर्व का किशनपुर अभयारण्य और दुधवा बाघों की साइटिंग के मामले में पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां लगातार बाघों के दीदार सैलानियों को होते हैं। जंगल में कुलाचे भरते हिरन और झादीताल में कलरव करते रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों को देख सैलानी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा की रानी बोली जाने वाली बेलडंडा की बाघिन के अलावा दक्षिण सोनारीपुर रेंज का तंदुरुस्त बाघ गब्बर को देख पर्यटकों की बांछे खिल जाती हैं। वहीं जंगल में स्वछंद विचरण करते गैंडों और उनके बच्चों को चहलकदमी करते लोग गदगद हो जाते हैं।
विज्ञापन

डीटीआर के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराधा वेमुरी के निर्देश पर इस वर्ष दुधवा का पर्यटन सत्र 30 जून से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article